Friday, April 19, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़महाराष्ट्रसमाचार

बालीवुड अभिनेत्री कंगना ने पुरी में भगवान जगन्नाथ के किए दर्शन, मास्क न पहनने पर लोगों ने किया ट्रोल

मुंबई………

बॉलीवुड की श्धाकड़ गर्लश् कंगना रनौत भगवान पर काफी आस्था रखती हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इसके बाद भी शूटिंग से थोड़ा सा टाइम निकाल कर कंगना आज भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए पुरी पहुंचीं। दर्शन करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को यह जानकारी दी। इस दौरान कंगना ने अपनी कई तस्वीरों को भी साझा किया, जिसको देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मंदिर जाते दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा हमने हमेशा कृष्ण को राधा और रुक्मिणी के साथ देखा है। पुरी जगन्नाथ में भगवान कृष्ण अपने भाई-बहनों के बलराम और सुभद्रा के साथ हैं। उनके ह्रदय के चक्र से निकलती ऊर्जा के चलते पूरे स्थान में स्वास्थ्यप्रद और सुखदायक मिठास का एहसास होता है।

कंगना रनौत ने इस दौरान ऑफ व्हाइट कलर का प्लाजो सूट पहना हुआ था और गले में हेवी चोकर केरी किया हुआ था।

इस दौरान लोगों ने उन्हें तब ट्रोल कर दिया जब इन तस्वीरों में उनके चेहरे पर मास्क नहीं देखा। एक यूजर ने लिखा- सबसे पहले पब्लिक प्लेस पर मास्क पहनें। सभी ने मास्क पहना हुआ है तो आप क्यों नहीं पहन सकती हैं? नियमों का पालन करो कंगना रनौत, तुम राधा या रुकमणी नहीं हो। एक अन्य ने लिखा ऐसा लगता है कि मास्क केवल आम लोगों के लिए है। वहीं, अन्य ने कंगना की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए पूछा आपका मास्का कहां है।

वर्कफ्रंट पर बात करें तो कंगना श्थलाइवीश् में नजर आएंगी। यह पॉलिटिशन जयललिता की बायॉपिक है। इसके साथ ही श्तेजसश्, श्मणिकर्णिका रिटर्न्सश्रू द लेजेंड ऑफ दिद्दाश् जैसे प्रॉजेक्ट्स भी कंगना के पास हैं। फिल्म श्धाकड़श् 1 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसमें उनके साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी अहम किरदारों में हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *