Thursday, April 25, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़महाराष्ट्रसमाचार

बॉलिवुड अभिनेता राहुल रॉय म्यूजिक थैरपी से कर रहे अपना इलाज

 

 

मुंबई बॉलिवुड अभिनेता राहुल रॉय को बीते नवंबर ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं, और अब उनकी म्यूजिक थैरपी चल रही है। इस ट्रीटमेंट में राहुल की बहन प्रियंका उनकी मदद कर रही हैं। गुरुवार को राहुल ने इस बारे में अपना वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वह सरगम गाते नजर आ रहे हैं। साथ में उनकी बहन प्रियंका हैं। इसके साथ उन्होंने नोट लिखा है, गुड ईवनिंग मेरे प्यारे फैंस, उम्मीद करता हूं कि आप सबको मेरे रिकवरी वीडियोज पसंद आ रहे होगा। ब्रेन स्ट्रोक्स से रिकवरी को काफी वक्त लगता है और कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। मेरी बातचीत पर प्रभाव पड़ा है और मेरा मेन काम फिर से ठीक से बोलना है। यह म्यूजिक थैरपी है इस थेरपी के एक तरीके में मेरी बहन प्रियंका रॉय मेरे वोकल कॉर्ड्स को मजबूत करने और उन्हें खोलने का काम कर रही हैं, इसमें वक्त लग सकता है। उन्होंने लिखा है, इसमें काफी वक्त और मेहनत लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *