Thursday, March 28, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरेंसमाचार

नड्डा ने कहा कि 200 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा बनाएगीं सोनार बंगाल

 

बिलासपुर………

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा 200 सीटों का आंकड़ा पार करके नया इतिहास रचेगी। इसके अलावा अन्य राज्यों केरल, तमिलनाडु में भी भाजपा परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता के नीचे से जमीन खिसक चुकी है। नड्डा ने कहा कि बंगाल की जनता ने ममता का सरकार को गिराने का मन बना लिया है। वहीं बंगाल की जनता राज्य में बीजेपी की सरकार बनाने का संकेत दे रही है। नड्डा ने कहा कि बंगाल की जनता भ्रष्टाचार, अराजकतावाद से पाना निजात पाना चाहती है, इसकारण दीदी की सरकार को प्रदेश से हटाना चाहती है।

नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता के नीचे से जमीन खिसक चुकी है। बंगाल की जनता ममता दीदी की सरकार को बदलना चाहती है और भाजपा की सरकार बनाना चाहती है। लोग भ्रष्टाचार, अराजकतावाद से निजात पाना चाहते हैं। नड्डा ने कहा कि बंगाल में जिस तरह से भ्रष्टाचार, अराजकतावाद से लोग त्रस्त हैं। लोग तुष्टीकरण की राजनीत से छुटकारा पाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। वह अभी बंगाल का दौरा करके लौटे हैं। वहीं दो दिन बाद फिर से बंगाल का दौरा करेगा। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बंगाल दौरा होने वाला है। इस दौरान उनकी बहुत सी जनसभाएं भी होनी है।

नड्डा ने कहा कि पीएम की जनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *