बिंद्रा की बायोपिक बंद
नई दिल्ली……..
ओलंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा पर बनने वाली बायॉपिक (फिल्म) फिलहाल बंद हो गयी है। बिंद्रा पर बनने वाली इस बायॉपिक को डायरेक्टर कन्नन अय्यर बनाने वाले थे। इसमें अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन को मुख्य भूमिकाएं मिली थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में हर्षवर्धन कपूर अभिनव बिंद्रा जबकि अनिल कपूर उनके पिता की भूमिका निभाने जा रहे थे। इस बायोपिक को लेकर कई तरह की परेशानियां आ रही थीं। इसलिए यह प्रोजेक्ट अभी रुका है। अनिल कपूर और हर्षवर्धन इस समय फातिमा सना शेख के साथ फिल्म श्थारश् की शूटिंग कर रहे हैं जिसका डायरेक्शन राज सिंह चैधरी कर रहे हैं।