Saturday, April 20, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़समाचार

चहल और धनश्री कन्नड फिल्म अभिनेता यश से मिले

बेंगलुरु…..

भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा बेंगलुरु पहुंचे हैं। यहां इस दंपत्ति ने केजीएफ से चर्चा में आए कन्नड फिल्म अभिनेता रॉकी भाई उर्फ यश से मुलाकात की है। साथ ही इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं।  चहल ने इंस्टाग्राम पर यश के साथ तस्वीर साझा करते हुए स्माइली इमोजी लगायी है। तस्वीर में यश के साथ उनकी पत्नी राधिका पंडित भी दिखाई दी। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि चहल-धनश्री और यश-राधिका रेस्तरां में खाना खाने गए थे। चहल द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस तस्वीर पर 6.19 लाख से ज्यादा लाइक्स आये हैं।  इससे पहले चहल-धनश्री ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन से भी मुलाकती की थी। इसकी तस्वीर भी खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *