Saturday, April 20, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़राजस्थानसमाचार

भाजपा की 93 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, वसुंधरा, कटारिया, पूनिया और राठौड़ समर्थकों को मिला स्थान

जयपुर……..

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी संगठन की प्रदेश इकाई में 93 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान कर दिया गया है। जबकि 50 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है। कार्य समिति के 93 सदस्यों में 14 सदस्य पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ग्रुप माना जाता है। वहीं 78 सदस्य प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, गुलाबचंद कटारिया और राजेंद्र राठौड़ की पसंद के हैं। जबकि विशेष आमंत्रित सदस्यों में 50 में से 31 नेता वसुंधरा राजे गुट के माने जाते हैं। कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्यों में राज्यसभा सांसद डा. किरोड़ीलाल मीणा, विधायक सिद्धी कुमारी, निर्मल कुमावत के अलावा पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, प्रभुलाल सैनी, कृष्णेंद्र कौर, डॉ. रामप्रताप, सुरेंद्र पाल सिंह टीटी समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। प्रदेश भाजपा ने संगठनात्मक जिलों के आधार पर नहीं, बल्कि प्रशासनिक जिलों के आधार पर कार्य समिति के सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए हैं, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सभी खेमों को साधते हुए कार्यसमिति में पांच अल्पसंख्यकों को भी जगह दी गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश कार्यसमिति में 5 अल्पसंख्यक को भी जगह दी है, जिसमें बारा जिले से मजीद मलिक कमांडो को सदस्य बनाया गया है। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में बीकानेर जिले से मुमताज अली भाटी, जयपुर से फिरोज खान, नागौर में हिदायत खां धोलिया, कोटा से आमीन पठान को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। भाजपा ने अपनी प्रदेश कार्यसमिति में और विशेष आमंत्रित सदस्यों में कुल 14 महिलाओं को भी जगह दी गई है। जिसमें सीकर से नीलम मिश्रा, भरतपुर से शिवानी दायमा, धौलपुर से शोभारानी कुशवाह, सवाई माधोपुर से आशा मीणा, अजमेर से सरिता गैना, टोंक से लक्ष्मी जैन, जैसलमेर से कविता खत्री, बांसवाड़ा से कृष्णा कटारा, बूंदी से बृजबाला गुप्ता को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। वहीं, विशेष आमंत्रित सदस्यों में सिद्धि कुमारी, कृष्णेंद्र कौर दीपा, राजकुमारी जाटव, सूर्यकांता व्यास, सूर्या आहारी, कल्पना राजे को जगह मिली है। हालांकि इन सब के इतर राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी ,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ,समस्त जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्यों में जो भी भाजपा नेत्री होंगी, वह भी इस कार्य समिति की सदस्य होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *