Friday, April 19, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़समाचार

नागलोई में कांस्टेबल से वायरलेस छीनने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली……

दिल्ली पुलिस ने किसानों की टैक्टर परेड के दौरान नागलोई में कांस्टेबल से वायरलेस छीनने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी पर 2019 में भी तीन मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) ए कोआन ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार किया है। गणतंत्र दिवस को नागलोई में कांस्टेबल सोनू से वायरलेस छीन लिया था।आरोपी के पास से वायरलेस सेट बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा होने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के टीकरी और सिंघू बार्डरों पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है। इन स्थानों पर दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात किए गए हैं। कई रास्ते बंद कर दिये गये हैं तथा यातायात पुलिस ने लोगों को अन्य मार्ग से जाने का सुझाव दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *