Wednesday, April 24, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

मेरठ में फूंका गया राकेश टिकैत और योगेन्द्र यादव का पुतला

मेरठ —-

दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान जमकर हुई हिंसा और बवाल के विरोध में मेरठ के बेगमपुल चैराहे पर हिंदू राष्ट्र सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने किसान नेता राकेश टिकैत और योगेन्द्र यादव का पुतला फूंककर कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। राकेश टिकैत और योगेन्द्र यादव मुर्दाबाद के नारे भी जमकर लगे। कार्यकर्ताओं ने खालिस्तानी मुर्दाबाद के नारे लगाते हर-हर महादेव का उदघोष भी किया।

 हिन्दू राष्ट्र सेवा संघ के वेस्ट यूपी अध्यक्ष वीके चिंडालिया ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया साथ ही पुलिसवालों से बदसलूकी की गई है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। हिंदू राष्ट्र सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशोर पहाड़ी ने कहा कि जब दुनिया की नजर लालकिले पर थी तब राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर देश को शर्मिंदा किया गया है। हिंदू राष्ट्र सेवा संघ ने कहा कि ऐसे देशद्रोहियों पर सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए। अगर जरुरत पड़ी तो हिंदू राष्ट्र सेवा संघ का एक-एक कार्यकर्ता देशद्रोहियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने को तैयार है। इससे पहले आज मेरठ पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिल्ली  में किसान आंदोलन के दौरान हुए बवाल पर कहा कि ऐसी हरकत जो भी कर रहे हैं, वो निंदनीय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *