Thursday, April 25, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़समाचार

पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का मोदी सरकार पर हमला, सरकार इन घटनाओं से सबक लें

अमृतसर……

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में टैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सिद्धू ने कहा कि आज तक कोई भी सरकार किसानों के खिलाफ जाकर नहीं जीत सकी है। सिद्धू ने ट्वीट करते लिखा, यदि आप इतिहास से सबक नहीं लेते हो तो यह फिर खुद को दोहराता है। इतिहास हमें बताता है कि कोई भी सरकार किसानों के खिलाफ जाकर जीत नहीं सकी है। सिद्धू का टवीट सीधे तौर पर इशारा करता है कि यदि अभी भी सरकार ने किसानों की बात नहीं सुनी और कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया, तब इसके नतीजे और भी गंभीर देखने को मिल सकते हैं… लिहाजा सरकार को इन घटनाओं से सबक लेना चाहिए। बता दें कि लाल किले से तिरंगे का अपमान कर वहां पर निशान साहिब और किसानों का झंडा लगाया गया। गणतंत्र दिवस पर आयोजित किसानों की ट्रैक्टर परेड का लक्ष्य कृषि कानूनों को वापस लेने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग करना था। दिल्ली पुलिस ने राजपथ पर समारोह समाप्त होने के बाद तय रास्ते से ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति भी दी थी, लेकिन हजारों की संख्या में किसान समय से पहले विभिन्न सीमाओं पर लगे अवरोधकों को तोड़ते हुए दिल्ली में प्रवेश कर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *