Friday, March 29, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्ली

चीन की समुद्री सीमा में फंसे 39 भारतीय नागरिकों की जल्द वापसी सुनिश्चित करे केंद्र सरकार – रंजन

नई दिल्ली ….

लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन 39 भारतीय नाविकों को छुड़ाने का आग्रह किया है, जो महीनों से चीनी क्षेत्र में फंसे हुए हैं। चौधरी ने कहा भारतीय नाविकों को मालवाहक जहाजों पर सवार चीनी तट पर फंसे भारतीय नाविकों को वापस लाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
चौधरी के बयान के पहले सरकार ने बुधवार को कहा था कि भारतीय नाविकों को जल्द ही वापस लाया जाएगा। इस मसले पर पड़ोसी देश के साथ कूटनीतिक स्तर पर बातचीत की जा रही है। बंदरगाहों, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस सप्ताह के शुरू में मंत्रिमंडल की ब्रीफिंग के दौरान पिछले सात माह से चीन में फंसे नाविकों के बारे में किए गए एक सवाल के जवाब में कहा कि इसके लिए कूटनीतिक वार्ता सफलतापूर्वक चल रही है। हमारे नाविक जल्द ही भारत आ जाएंगे।
भारतीय नागरिक दो जहाजों के चालक दल का हिस्सा हैं, जो ऑस्ट्रेलियाई कोयला ले जाते हैं, इसलिए उन्हें अपने माल को उतारने की अनुमति नहीं है। हेबै प्रांत के जिंगतांग बंदरगाह के पास 13 जून से फंसे मालवाहक जहाज एमवी जग आनंद पर 23 भारतीय चालक दल के सदस्य हैं। जबकि कॉफिडियन बंदरगाह के पास एमवी नास्तासिया पर 16 भारतीय चालक दल के सदस्य हैं।
चौधरी ने पत्र में लिखा है कि चीन में फंसे नाविकों को बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं से भी वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा, यह भी आशंका है कि दो जहाजों के अलावा, एक हजार से अधिक भारतीय समुद्री नाविक कई अन्य जहाजों में फंसे हुए हैं। वे चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार प्रतिद्वंद्विता के शिकार हो गए हैं। चीन ने 25 दिसंबर को कहा था कि उसके चीनी बंदरगाहों पर फंसे भारतीय चालक दल और भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच कोई लिंक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *