Friday, April 26, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में उतरेगी आप, जनता को देगी पारदर्शी-भ्रष्टाचार मुक्त विकल्प – सिसौदिया

हरिद्वार —-

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा दोनों से निराश हो चुकी जनता को विकल्प देने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में उतरने का निर्णय लिया है। राज्य में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए सिसोदिया ने कहा कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त और राज्य की जनता की भावनाओं के अनुरूप राज्य के निर्माण के संकल्प के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरेगी।

शहीदों के सपने के अनुकूल राज्य का निर्माण करने का आम आदमी पार्टी का संकल्प व्यक्त करते हुए सिसोदिया ने कहा राज्य की जनता सत्ता में बदलाव चाहती है, क्योंकि भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों ने राज्य की जनता को निराश किया है। उन्होंने कहा कि विकास को तरसती और भ्रष्टाचार से पीड़ित राज्य की जनता आम आदमी पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है।

हरकी पौड़ी पर पूजा करने तथा सायंकालीन गंगा आरती में भाग लेने के बाद सिसोदिया ने कहा कि गंगा के दर्शन से उनमें एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसी अनुभूति उन्हें अल्मोडा के प्रसिद्ध कैंची धाम में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *