Friday, April 26, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़

कृषि कानूनों से सुधरे जाएगी किसानों की किस्मत: भगत

हल्द्वानी ———

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि नए कृषि कानूनों का उद्देश्य किसानों के हित में हैं। किसानों की उपज बढ़ाना और उन्हें उनकी फसल की अधिक कीमत दिलवाना है। इसके बावजूद कांग्रेस का विरोध समझ से परे है। यह उनके दोगले चरित्र को उजागर करता है। प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि यह हकीकत है कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में इन कृषि कानूनों को लाने का वादा किया था। खुद पंजाब के सीएम इसकी घोषणा की थी और अब पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि बिल पारित हो गए तो कांग्रेस विरोध पर उतर आई है। इससे साफ है कि कांग्रेस किसानों की हितैषी नहीं, बल्कि वह छल कर रही है। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने अन्नदाता की आय 2022 तक दोगुना करना का वादा किया था। यह कानून आय को बढ़ाने में मददगार साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *