Saturday, April 20, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़देश

टेंट हाउस संचालक से 50लाख रंगदारी की मांग

(रांची)

रांची के एक बड़े टेंट हाउस संचालक को फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टेंट हाउस संचालक से प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *