Friday, April 26, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

चमोली — गोपेश्वर में भाजपा सरकारों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

चमोली —
केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसी कार्यक्रताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जन विरोधी नीतियों को लागू कर रही है। जनता को धर्म, जाति और अन्य भावुक मुद्दों पर उलझा रही है। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। जीडीपी घट रही है। महंगाई चरम सीमा पर है। पर दोनों सरकारें असल मुद्दों से जनता को भरमा रही हैं। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में मुख्य स्टेशन पर कांग्रेसी नेताओं ने जलूस प्रदर्शन कर धरना शुरू किया। कांग्रेस के लोक सभा के प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी, पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डा अनसूया प्रसाद मैखुरी, एआईसीसी के प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी, अनिल शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, हरेंद्र सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह रावत, आनंद सिंह पंवार आदि कांग्रेस नेताओं के नेत्रृत्व में जुटे कांग्रेसी कार्य कर्ताओं, नेताओं ने कहा कि यह धरना केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ है। कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा कि नागरिक या जनता रोजगार चाहती है। मौजूदा सरकार नागरिकों में फूट डालकर अपनी राजनीति चलाना चाहती है। पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि इन दोनों सरकारों ने भय का ऐसा माहौल बनाया है कि जो इनकी गलत नीतियों के खिलाफ बोलेगा, लिखेगा उसके खिलाफ दोनों सरकारें किसी भी हद तक जा सकती है। पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष डा अनसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि मौजूदा सरकार ने संवैधानिक ढांचे को ही गिरा दिया है। एआईसीसी प्रवेक्षक अनिल शर्मा, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजेश धर्माणी, पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, हरि कृष्ण भटट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सुदर्शन शाह, योगेंद्र बिष्ट, रविंद्र नेगी, आनंद पंवार, अनिता देवी, पुष्पा नेगी, मनीषा बिष्ट, हरेंद्र सिंह राणा, उषा फरस्वाण, मंजू फरस्वाण, प्रताप लाल, श्याम लाल, संजय कंडेरी, विजय कंडेरी, दर्शन झिंक्वाण, मुकेश रुधिया, त्रिभुवन नेगी, युद्धवीर सिंह .भगत कन्याल, धीरेंद्र गडोरीया, कैलाश झिक्वाण, प्रभाकर भटट, दीवान सिंह बिष्ट समेत कई कांग्रेसियों ने अपने विचार प्रकट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *